फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: मांगें नहीं मानीं तो नगर निगम मुख्यालय घेरेंगे व्यापारी, 14वें दिन भी धरना जारी

Tue, 06 Oct 2026 05:08 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि यदि आंदोलन के दौरान किसी भी व्यापारी के साथ कोई अप्रिय घटना या नुकसान होता है, तो उसकी पूरी जवाबदेही नगर निगम प्रशासन, महापौर और नगर आयुक्त की होगी।
विज्ञापन
मांगें नहीं मानीं तो नगर निगम मुख्यालय घेरेंगे व्यापारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मांगें मानो, वरना नगर निगम मुख्यालय घेरेंगे- इसी हुंकार के साथ रामानुज दयाल मार्केट के बी-ब्लॉक एवं सी-ब्लॉक के व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन मंगलवार को 14वें दिन भी लगातार जारी रहा। व्यापारियों ने नगर निगम, महापौर तथा नगर आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासनिक तानाशाही के खिलाफ आर-पार की जंग का एलान कर दिया। व्यापारियों के तेवरों से स्पष्ट है कि उनका धैर्य अब जवाब दे रहा है।

विज्ञापन


संपत्ति कर लगाने और किराया हटाने की मांग को लेकर चल रहा है धरना
व्यापारी संपत्ति कर लगाने और किराया हटाने की मांग को लेकर लगातार यह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। धरना दे रहे व्यापारियों ने एक स्वर में मांग की कि नगर निगम व्यापारियों की जायज मांगों को तुरंत पूरा करे और दुकानदारों को राहत प्रदान करे।

मांगें पूरी नहीं की तो व्यापारी उग्र रुख अपनाने को होंगे मजबूर

धरने को संबोधित करते हुए व्यापारी नेता महेश मित्तल ने कहा कि नगर निगम की तानाशाही को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि अधिकारियों ने समय रहते व्यापारियों की वाजिब मांगों को पूरा नहीं किया, तो व्यापारी जल्द ही उग्र रुख अपनाने को मजबूर होंगे। व्यापारियों ने चेताया कि स्थिति बिगड़ने से पहले निगम प्रशासन होश में आए, अन्यथा आने वाले दिनों में व्यापारी नगर निगम मुख्यालय पर सीधे हल्ला बोल आंदोलन शुरू करेंगे। व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि यदि इस आंदोलन के दौरान किसी भी व्यापारी के साथ कोई अप्रिय घटना या नुकसान होता है, तो उसकी पूरी जवाबदेही नगर निगम प्रशासन, महापौर और नगर आयुक्त की होगी।
विज्ञापन


इस मौके पर अजय कुमार गर्ग, विनय मिश्रा एडवोकेट, अरविंद गौतम, देवेंद्र गुप्ता, भारत बजाज, हार्दिक गर्ग, बिट्टू, उमेश शर्मा, बिजेंद्र, दीप मुद्गल, राकेश कुमार और देवा आदि सभी व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें