राकेश मार्ग पर दो दुकान को रातोंरात तोड़े जाने के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया तो उन्होंने एक घंटे बाद बाजार खोला।
राकेश मार्ग पर बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात दुकान मालिक ने बिना सूचना दिए दो दुकानें तोड़ दीं। शुक्रवार सुबह वह दुकान पर पहुंचा तो इसका पता चला। दुकान से डेढ़ लाख रुपये और 250 बोरी सीमेंट गायब था।
उन्होंने दुकान मालिक के खिलाफ सिहानी गेट थाने में शिकायत की गई। तोड़फोड़ के विरोध में कुछ दुकानदारों ने दुकानेें बंद कर दीं। उधर, दुकान मालिक ने बताया कि दुकानदार के आरोप झूठे हैं। एक सप्ताह पहले उसकी सहमति से दुकान तोड़ी गई थी।
दुकानदार को पहले दो दुकानें किराए पर दी गई थी, अब एक दुकान किराए पर देने की प्लानिंग की थी, इससे वह नाराज होकर शिकायत कर रहा है। एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि जांच के बाद कार्र्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमराें की फुटेज चेक कर रही है।