फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: श्रमिक संगठनों ने 12 फरवरी को राष्ट्रीय आम हड़ताल की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। केंद्र सरकार की ओर से लागू की गईं चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के विरोध में जिले में श्रमिक संगठनों ने 12 फरवरी को राष्ट्रीय आम हड़ताल की घोषणा की है।
विज्ञापन

हड़ताल में श्रमिकों को शामिल करने के लिए गाजियाबाद और हापुड़ के श्रमिक संगठनों ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में सोमवार को सीटू के कार्यकर्ताओं ने गेट मीटिंग का आयोजन किया। इसे बीकेएस चौहान और जीएस तिवारी ने संबोधित किया।
इस मौके पर ईश्वर त्यागी ने बताया कि चार लेबर कोड मजदूर विरोधी हैं, जिनसे काम के घंटे बढेंगे, छंटनी आसान होगी और सामाजिक सुरक्षा कमजोर पड़ेगी। कार्यकर्ताओं ने सभी फैक्ट्री श्रमिकों, स्कीम वर्कर्स और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों से 12 फरवरी को पूर्ण हड़ताल कर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। इस मौके पर रविंद्र कुमार, सुनील कुमार, नागेंद्र प्रसाद, राज बल्लभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें