फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अनियंत्रित होकर नाले में पलटा ट्रैक्टर, दो मजदूरों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव हृदयपुर भंडौला में बृहस्पतिवार दोपहर एक ट्रैक्टर बुग्गी अनियंत्रित होकर 10 फुट गहरे नाले में गिर गई। हादसे में तीन मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर मोदीनगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उपेंद्र (28) व विनय (22) को मृत घोषित कर दिया। तीसरे मजदूर चंद्रमणि की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

हृदयपुर भंडौंला निवासी उपेंद्र जाटव, विनय जाटव और चंद्रमणि खेतों में दहाड़ी मजदूरी करते हैं। किसान विनोद जाटव की बृहस्पतिवार को ईंख की बुआई होनी थी। तीनों मजदूर विनोद के ट्रैक्टर बुग्गी से गन्ने का बीज लेकर गांव सैदपुर तौल कराने गए थे। तौल कराने के बाद उन्होंने बीज विनोद के खेत में छोड़ दिया और घर लौटने लगे। दोपहर लगभग एक बजे जैसे ही वह हृदयपुर भंडौला-सैदपुर मार्ग स्थित नाले पर पहुंचे तभी ट्रैक्टर बुग्गी अनियंत्रित होकर नाले जा गिरी। उपेंद्र, विनय और चंद्रमणि ट्रैक्टर के नीचे दब गए।
चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। वहीं, दो मजदूरों की मौत से गांव में मातम पसर गया। उपेंद्र विवाहित थे और उनके दो बच्चे हैं। उपेंद्रअपने परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। विनय अविवाहित थे। उपेंद्र और विनय की मौत से दोनों परिवारों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें