फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली छोटे नाले में पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव मुरादाबाद में खड़ंजा धंसने के कारण बुधवार सुबह गाडर से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली छोटे नाले में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक मामूली रूप से चोटिल हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां ग्रामीण नहीं थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

मुरादाबाद के ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पूर्व पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डालने के लिए गांव में रास्तों की खोदाई की गई थी। मंगलवार को हुई बारिश में गांव में जगह-जगह खड़ंजा धंस गया। बुधवार सुबह गाडर से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली उधर से गुजरी तो खड़ंजा धंसने के कारण छोटे नाले में पलट गई। इससे गांव के मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। ग्रामीण दलजीत ने बताया कि घटनास्थल के आसपास बड़ी संख्या में बच्चे खेलते हैं। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें