फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रैक्टर ट्रॉले ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मारी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सीकरी गांव के समीप गन्ने से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉले ने अपने चाचा के साथ पैदल जा रहे युवक फरहान को टक्कर मार दी। हादसे में फरहान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां से उसे गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में उपचार के दौरान फरहान की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मुरादनगर की मलिक नगर कॉलोनी के रहने वाले फुरकान ने बताया कि बीते मंगलवार को उनका पुत्र फरहान अपने चाचा इमरान के साथ सीकरी गांव में काम पर आया था। दोपहर के समय फरहान और इमरान घर लौटने के लिए नमो भारत ट्रेन स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान एक बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉले ने फरहान को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉले को छोड़कर भाग गया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें