फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोदीनगर के पेंगा, सौंदा और अमराला गांव में चलेंगी मिनी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद।
विज्ञापन

मोदीनगर के पेंगा, सौंदा और अमराला गांव के रूट पर जल्द ही मिनी बस चलेंगी। तीनों गांव की करीब बारह हजार की आबादी को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इन रूटों पर बसों को उतारने के लिए परिवहन निगम फिलहाल सर्वे करा रहा है। सर्वे के बाद टाइम टेबल सुनिश्चित कर बसों को सड़क पर उतारा जाएगा।
परिवहन निगम ने देहात क्षेत्र में मिनी बस चलाने के आदेश पहले ही दिए थे। इसके तहत सभी रीजन को मिनी बसें दी जा रही है। गाजियाबाद रीजन में भी पहले चरण में कुल 12 मिनी बसें मिलनी हैं। इनमें से कौशांबी डिपो को 4 बसें मिल चुकी हैं। परिवहन निगम के सहायक प्रबंधक अंशुल भटनागर ने बताया कि पहले से ही मोदीनगर के पेंगा,सौंदा एवं अमराला गांव में मिनी बस चलाए जाने की मांग की जा रही थी। ऐसे में इन रूटों को फाइनल किया गया है, आने वाले दिनों में अन्य और गांवों को मिनी बस से जोड़ा जाएगा। जल्द ही समय सारिणी बनाकर बसों को इन रूटों पर चलाया जाएगा। कौशांबी से मोदीनगर के इन गांव तक चलने वाली मिनी बसों से ऐसे लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा जो लोग गांव से गाजियाबाद व दिल्ली जॉब करने या पढ़ाई करने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
गाजियाबाद में कई ग्रामीण इलाकों के इंटरनल रूटों पर रोडवेज बसों के नहीं चलने से ग्रामीण को परेशानी होती थीं। उन्हें अवैध डग्गामार बसों और ईको जैसी छोटी गाड़ियों में धक्के खाने पड़ते थे। यदि मुख्य मार्ग के जरिए बाजार या दिल्ली आना जाना हो तो लोगों को रिजर्व ऑटो या गाड़ी करके मोटी रकम खर्च करनी पड़ती थी। लेकिन अब उन्हें परेशानी नहीं होगी। चार मिनी बस मंगवाने के लिए रोडवेज को डेढ़ साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। जो मिनी बसें आईं हैं वह 42 सीटर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें