फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: बस की टक्कर से हाइवे से सर्विस रोड पर गिरा ट्रैक्टर चालक, एक की मौके पर मौत, सात लोग हुए घायल

Mon, 06 Apr 2026 04:41 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

सोमवार सुबह क्रॉसिंग रिपब्लिक में रोडवेज बस ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी। ट्रैक्टर चालक अजय यादव की मौके पर मौत हो गई। बस चालक समेत सात यात्री घायल हुए।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के राहुल विहार के सामने सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली से आई रोडवेज बस ने सामने जा रहे सरियों से लदे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसा और उसका चालक एनएच-09 से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरा। ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय यादव (30) निवासी लालकुआं के रूप में हुई है। हादसे में बस चालक सहित सात यात्री भी घायल हो गए।

विज्ञापन


बस चालक विपिन कुमार निवासी नौगवा पोखरिया सोनगिरी पीलीभीत की हालत नाजुक होने के चलते जिला अस्पताल से हॉयर सेंटर रोफर किया गया है। जबकि अन्य घायलों में अंकित(28) पुत्र मनोज निवासी ग्राम नेगपुर सुभाष नगर बरेली, विकास(18) पुत्र चौखे लाल निवासी नवाबगंज बरेली, कमल (25) पुत्र एतराम निवासी ग्राम सुचइया झाझर देवाना पिथौरगढ, अखलाक अहमद (42) पुत्र मुख्तार अहमद निवासी ग्राम दुहाई टांडा बरेली, इकराम (30) पुत्र सुमाइला निवासी मयूर विहार फेस तृतीय दिल्ली और कृष्णा मंडल (35) वर्ष पुत्र निरंजन निवासी भूरा कॉलोनी योरा हुसेनपुर पीलीभीत शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से सभी को प्राथमिकी उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बस चालक विपिन दिल्ली रेफर किया गया है। जबकि ट्रैक्टर चालक अजय यादव के शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस और ट्रैक्टर कब्जे में ले लिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें