फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टीपीजी अकादमी ने 64 रन से एसकेएल को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिटी फॉरेस्ट क्रिकेट मैदान में टीपीजी क्रिकेट अकादमी और एसकेएल इलेवन के बीच 40-40 ओवर का मैच खेला गया। मैच में टीपीजी अकादमी ने 64 रन से एसकेएल को हराया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर टीपीजी क्रिकेट अकादमी ने बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में सात विकेट खोकर 243 रन बनाए। कप्तान आतिफ खान ने 109 गेंद पर 134 रन की पारी खेली और उदित राज ने 54 की पारी खेली। आतिफ खान को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। विरोधी टीम से अंतरिक्ष ने चार विकेट लिए। 244 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एसकेएल इलेवन की टीम 34.4 ओवर में 179 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। व्योम ने 56 और कप्तान नैतिक ने 51 रन की पारी खेली। टीपीजी अकादमी से गेंदबाजी में सार्थक शर्मा और सारिब अख्तर ने तीन-तीन, प्रिंस गुप्ता को दो विकेट लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें