फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रद्द रहने के अगले दिन भी देरी से दौड़ी कोलकाता एक्सप्रेस

Tue, 13 Sep 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस के एक दिन रद्द होने के बावजूद इसका शेड्यूल नहीं सुधरा। अगले ही दिन यह ट्रेन फिर साढ़े पांच घंटे लेट हो गई। मंगलवार को आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस शाम चार बजे की बजाय रात पौने 10 बजे गाजियाबाद पहुंची।
विज्ञापन


सोमवार को ट्रेन कैंसल होने से यात्रियों को यात्रा कैंसल करनी पड़ी थी, तो मंगलवार को ट्रेन लेट होने की वजह से परेशानियां झेलनी पड़ीं।कई दिन की लेटलतीफी की वजह से यह ट्रेन एक दिन के रद्द कर दी गई थी। रविवार को जो ट्रेन कोलकाता से आकर आनंद विहार से वापस जानी थी, वह रद्द कर दी गई। कोलकाता से ही ट्रेन लेट आई थी।

अब मंगलवार को यह ट्रेन शाम 4:08 बजे गाजियाबाद पहुंचनी थी, लेकिन रात करीब पौने 10 बजे पहुंची। इसमें सफर करने वाले यात्री कई घंटे रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते रहे। इसके अलावा दिल्ली से अलीपुरद्वार जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस 11 घंटे लेट रही। इस ट्रेन को री-शेड्यूल कर चलाया गया।
विज्ञापन


सुबह करीब सात बजे गाजियाबाद पहुंचने वाली यह ट्रेन शाम पौने सात बजे पहुंची। जालंधर सुपर एक्सप्रेस पौने चार घंटे लेट रही। इन ट्रेनों को भी री-शेड्यूल कर चलाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें