फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसमेंट में बनी दुकानों पर हाईकोर्ट ने जीडीए से मांगा जवाब

Tue, 13 Sep 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
हाईकोर्ट - फोटो : file photo
विज्ञापन
 शिप्रा सनसिटी स्थित रिगेलिया हाइट्स सोसायटी के बेसमेंट में बनी अवैध दुकानों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिल्डर और जीडीए को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। रिगेलिया हाइट्स अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन की ओर से डाली गई याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जवाब देने के लिए 12 सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन


कोर्ट ने जानकारी मांगी है कि जांच कर बताएं कि दुकानें अवैध हैं या नहीं।एओए आरोप है कि सोसायटी के बेसमेंट में कंवीनियंट शॉप की जगह बिल्डर ने शॉपिंग कांप्लेक्स बना दिया है। एओए के अनुसार सोसायटी में करीब 150 दुकानें अवैध रूप से भी बनाई गई हैं।

एओए द्वारा दायर की गई याचिका में कहा गया है कि दुकानों के कारण सोसायटी में बाहरी लोगों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं को परेशानी होती है। साथ ही फायर सिस्टम खराब होने से टावर में आग लगने का खतरा बना हुआ है। इतना ही नहीं बिल्डर ने जो पार्किंग एरिया देने का वादा किया था, वहां भी दुकानें खोल दी हैं।
विज्ञापन


रेजिडेंट्स को मजबूरी में ओपन एरिया में अपने वाहन पार्क करने पड़ते हैं। रिगेलिया हाट्स एओए ने इस संबंध में कई बार जीडीए और पुलिस से शिकायत की, लेकिन समस्या हल नही हुई। निवासी कौशिक घोष ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश से लोगों में खुशी है, समस्या का हल निकलने की उम्मीद बंधी है।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें