फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से थम जाएंगे तीन सुविधा स्पेशल ट्रेनों के चक्के

Thu, 17 Nov 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
फेस्टिव सीजन में यात्रियों की सहूलियत के लिए शुरू की गई चार सुविधा स्पेशल ट्रेनों के पहिए थमने लगे हैं। एक स्पेशल ट्रेन का संचालन बृहस्पतिवार से निरस्त कर दिया गया है। दो ट्रेनें शुक्रवार को और एक ट्रेन शनिवार को अपना अंतिम फेरा लगाएगी। ऐसे में अब यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली-दरभंगा सुविधा स्पेशल का संचालन बृहस्पतिवार से रद्द कर दिया गया है। इसकी लिंक ट्रेन दरभंगा-दिल्ली सुविधा स्पेशल और नई दिल्ली-बरौनी सुविधा स्पेशल 18 नवंबर से निरस्त कर दी जाएंगी।

इसके अलावा बरौनी-नई दिल्ली सुविधा स्पेशल ट्रेन का संचालन 19 नवंबर से निरस्त हो जाएगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेनें फेस्टिवल सीजन के चलते ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए संचालित की गई थीं। अब छठ पर्व मनाकर भी लोग लौट आए हैं, ट्रेनों में भीड़ कम हो गई है। ऐसे में इन ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें