फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तीन औद्योगिक क्षेत्र-कालोनियों में रहेगा पावर कट

Sun, 29 May 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
‌बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र्र, उद्योगकुंज समेत रविवार को तीन इंडस्ट्रियल एरिया और चार कालोनियों में दो घंटे पावर कट रहेगा। मेंटेनेंस के चलते सुबह 7 से 9 बजे तक लालकुआं 132 केवी सब-स्टेशन बंद रहेगा। ऐसे में वीकेंड पर सुबह-सुबह ही लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


कई दिनों से लालकुआं सब-स्टेशन में दिक्कत आ रही है। पावर कारपोरेशन के ट्रांसमिशन विभाग ने रविवार को दो घंटे का शट डाउन लिया है। इस दौरान मरम्मत कार्य किया जाएगा। पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता मनीष गुप्ता ने बताया कि इस दौरान उद्योग कुंज का सब-स्टेशन बंद रहेगा। इससे काजीपुरा, बयाना, महरौली प्रभावित रहेंगे। बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में तीन सब-स्टेशन बंद रहेंगे।

कविनगर औद्योगिक क्षेत्र का सब-स्टेशन भी दो घंटे बंद रहेगा। इसके चलते सैकड़ों उद्योगों में पावर कट रहेगा। उधर, डिवीजन-5 के अधिशासी अभियंता अवनीश कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में गिरधरपुर, मानसरोवर पार्क, गगन एंकलेव और लैंडक्राफ्ट सोसायटी की पावर सप्लाई बंद रहेगी। 9 बजे मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें