फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आज टीएचए को मिलेगा निर्बाध बिजली और पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। होली के मद्देनजर टीएचए में सोमवार को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। वहीं, नगर निगम और जीडीए लोगों को अन्य दिनों के मुकाबले अधिक देरी तक पानी की आपूर्ति करेगी। पानी की सप्लाई तीन शिफ्ट में सुबह-शाम और दोपहर में होगी। सोमवार को लोगों को तीन समय गंगाजल की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता राजीव ने बताया कि होली के मद्देनजर निर्बाध बिजली आपूर्ति के आदेश हैं। सभी अधिशासी अभियंता और एसडीओ को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बिजली घर पर रोस्टर के अनुसार बिजलीकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे लोकल फॉल्ट होने के बाद आपूर्ति को तत्काल सुचारू किया जा सकें। वहीं, दूसरी ओर रंग और पानी के त्योहार पर नगर पालिका और जीडीए सोसायटी और कॉलोनियों में अतिरिक्त पानी की सप्लाई करेगा। यह पानी सुबह और शाम अपने रोजाना के निर्धारित समय के अलावा दोपहर में 12 से 2 बजे के बीच दिया जाएगा। जीडीए के अधिशासी अभियंता आलोक रंजन ने बताया कि होली में पानी की जरूरत होती है। ऐसे में आवश्यकतानुसार पानी की सप्लाई देने का निर्देश दिया गया हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें