फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अकाउंटेंट से 1.14 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। वैशाली सेक्टर-1 में निजी कंपनी के अकाउंट के क्रेडिट कार्ड से शातिरों ने तीन बार में करीब डेढ़ लाख रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली। उन्होंने कौशांबी पुलिस को ट्रांजेक्शन की जानकारी के साथ शिकायत दी। साइबर सेल टीम शातिर की पहचान करने में लगी है।
विज्ञापन


वैशाली निवासी राजीव कुमार एक निजी कंपनी के ऑफिस में अकाउंटेंट हैं। उन्होंने बताया कि बैंक का क्रेडिट कार्ड उनके पास ही था। 15 दिसंबर 2023 को बैंक से कॉल आया कि आपने छह हजार रुपये की ट्रांजेक्शन की है। उन्होंने मना कर दिया लेकिन उसके बाद भी शातिर ने कार्ड से तीन बार में एक लाख 14 हजार 618 रुपये निकाल लिए। ठगी का पता चलने पर तुरंत साइबर सेल हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दी। उसके आधार पर कौशांबी पुलिस ने ठगी का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि शातिर की पहचान कर टीम उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें