भैया दूज पर मंगलवार को संभलकर निकलें, जाम मिल सकता है। खासकर मेरठ रोड और एनएच-24 पर वाहनों की तादाद बढ़ जाएगी। जाम से निबटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
रूट डायवर्जन के तहत जीटी रोड औरअंबेडकर रोड पर भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। मोहननगर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को मेरठ तिराहा से डायवर्ट कर घूकना मोड़ से निकाला जाएगा।
पुराना बस अड्डा से किसी भी भारी वाहन को चौधरी मोड़ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। चौधरी मोड़ से भारी वाहनों को पुराना बस अड्डा और घंटाघर की तरफ से नहीं जाने दिया जाएगा।
साजन मोड़ से किसी भी भारी वाहन को चौधरी मोड़ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, यहां से वाहनों को डायवर्ट कर डायमंड फ्लाईओवर और एनएच-24 से गंतव्य को भेजा जाएगा।
एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि सिहानी गेट, कविनगर और विजयनगर पुलिस के अलावा ट्रैफिक पुलिस के करीब 150 जवानों को यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एनएच-24 और 58 पर लगाया गया है।