फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सुबह 10 बजे तक नहीं चलेंगे भारी वाहन

Mon, 15 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रविवार रात 12 बजे दिल्ली जाने वाले वाहनों भारी वाहनों को रोक दिया गया। बसों और भारी व्यावसायिक वाहनों को 15 अगस्त की सुबह 10 बजे तक दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन


ट्रक, कंटेनर और ट्रोला आदि को गाजियाबाद से दिल्ली में प्रवेश करने वाले बॉर्डरों पर रोक दिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि अगर र्कोई वाहन दिल्ली में प्रवेश के लिए बॉर्डर पर पहुंच जाता है तो उसे वहीं सड़क किनारे खड़ा करा दिया जाएगा।

डायवर्जन खत्म होने के बाद ही उसे दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चार पहिया और दो पहिया वाहन चलते रहेंगे। इन्हें नहीं रोका जाएगा। बता दें कि गाजियाबाद से सैकड़ों व्यावसायिक वाहन गाजियाबाद से दिल्ली जाते हैं।
विज्ञापन


मॉल-मल्टीप्लेक्स में की गई चेकिंग

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। रविवार रात पुलिस-जीआरपी ने शहर में मॉल मल्टीप्लेक्स, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग की।
यूपी-दिल्ली बार्डर को कुछ घंटों के लिए सील कर दिया जाएगा।

महानगर में सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों, शहर के प्रमुख बाजारों, मल्टीप्लेक्सों, शापिंग मॉल्स, बस अड्डों, धार्मिक स्थलों और रेलवे स्टेशनों आदि पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी। सादे कपड़ों में भी पुलिसवाले तैनात रहेंगे। संदिग्धों की तलाश में डॉग स्क्वायड के साथ चेकिंग की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस संदिग्धों पर नजर रखे हुए है।

चार पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
 सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की परेड के बाद चार पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। एसआई समर बहादुर को उत्कृष्ट सेवा सम्मान दिया जाएगा जबकि एसआई मुमताज खान और कांस्टेबल हरबीर को सराहनीय सेवा सम्मान से नवाजा जाएगा। इनकेअलावा कांस्टेबल उदयवीर को प्रशंसा चिन्ह दिया जाएगा। प्रशंसा चिन्ह मेरठ में आईजी जोन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें