एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि किसी अज्ञात नंबर से कॉल आई और उनके परिवार के द्वारा लाल किले को बम से उडाने की धमकी दी गई। पुलिस ने नंबर के आधार पर कॉल किया तो वह नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की तो पता चला कि राजधानी एनक्लेव कॉलोनी में रहने वाले आशिफ उर्फ आशु ने पुलिस को झूठी सूचना दी थी।
सूचना पाकर पुलिस आसिफ के घर पहुंची। घर पहुंचने पर आसिफ के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा नशे का आदी है। परिवार में मां-बाप हैं जो बीमार रहते हैं। उसका भाई दिव्यांग है। वह पहले भी ऐसी झूठी सूचना दिल्ली पुलिस को दे चुका है। दिल्ली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि आसिफ अपने भाई और पिता को फंसाने के लिए यह झूठी सूचना दे रहा था। मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज किया है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।