फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: जिला न्यायाधीश आशीष गर्ग का निधन, हर्निया का ऑपरेशन कराने के बाद बिगड़ी तबीयत; पड़ा दिल का दौरा

Mon, 11 Aug 2025 04:49 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

आशीष गर्ग मूल रूप से मुजफ्फरनगर नगर के रहने वाले थे। गाजियाबाद से पहले वह मथुरा के जिला जज थे। 
विज्ञापन
गाजियाबाद जिला न्यायाधीश आशीष गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद न्यायाधीश आशीष गर्ग का सोमवार दोपहर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में हर्निया ऑपरेशन के लिए भर्ती थे। कोर्ट मैनेजर मनोज मिश्रा के अनुसार, रविवार को उनका ऑपरेशन हुआ था। सोमवार दोपहर वह बाथरूम गए, तभी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत आईसीयू में ले जाया गया, लेकिन दोपहर 1:30 बजे हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा के बाद गाजियाबाद के जिला जज बने
मूलरूप से मुजफ्फरनगर निवासी आशीष गर्ग 30 अप्रैल 2025 को गाजियाबाद के जिला जज नियुक्त हुए थे। इससे पहले वह मथुरा में जिला जज के पद पर कार्यरत थे। अप्रैल 2024 में उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक से मथुरा का जिला जज बनाया गया था। उनके पिता रामेश्वर स्वरूप गर्ग भी करीब 10 वर्ष पूर्व गाजियाबाद में अपर जिला सत्र न्यायाधीश रह चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें