गाजियाबाद। जनपद न्यायालय के प्रभारी अधिकारी नजारत नीरज गौतम की ओर से सोमवार को एक आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि जो अधिवक्ता कार्य करने के इच्छुक हैं वह कोर्ट में आकर काम कर सकते हैं। न्यायालय कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। पुलिस फोर्स वीडियो रिकॉर्डिंग कैमरे के साथ तैनात है। सभी न्यायिक अधिकारियों को आदेशित किया गया है कि वह न्यायालय कक्ष में डायस पर बैठें और कोर्ट में आने वाले अधिवक्ताओं और वादकारियों को सुनें। यदि इस दौरान किसी भी वादकारी और काम करने वाले अधिवक्ता के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी सूचना तुरंत जनपद न्यायाधीश को दें। वादकारी का हित सर्वोपरि है। संवाद
-
अदालतों में हुई कार्यवाही का भेजा विवरण
सोमवार को अदालतों में हुई कार्यवाही का विवरण सीबीआई कोर्ट संख्या दो के विशेष न्यायाधाीश प्रभारी प्रशासन की ओर से जिला जज को भेजा गया। 53 न्यायिक कक्षों में चल रहे मुकदमे की कार्यवाही का ब्योरा भेजा गया है।