फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगों ने आठ लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने वेव सिटी के रहने वाले नरेंद्र कुमार को शेयर ट्रेडिंग करने पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर शेयर ट्रेडिंग का प्रशिक्षण देकर निवेश कराया। उन्होंने निवेश की गई रकम को निकालने का प्रयास किया तो नियम शर्त बताकर मना कर दिया। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


नरेंद्र का कहना है कि उन्होंने फेसबुक के जरिये एक विज्ञापन पर क्लिक किया तो वह व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गए। जहां उन्हें शेयर ट्रेडिंग के बारे में बताया। उनका एक वॉलेट भी बनाया गया। उन्होंने कई बार में आठ लाख रुपये निवेश किए। कुछ समय बाद मुनाफे समेत वॉलेट में रकम दिखाई गई। उन्होंने रुपये निकालने के बारे में पूछा तो ठगों ने मुनाफे की रकम का 20 प्रतिशत देने को कहा। उन्होंने वॉलेट में से 20 प्रतिशत काटने के बाद रकम लौटने को कहा तो उन्होंने नियम शर्त बताकर अलग से रुपये की मांग की। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि मामले में शातिरों को ट्रेस करने और ठगी गई रकम को फ्रिज कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें