फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: ट्रैक्टर से कुचलकर तीन वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने थाने का घेराव कर लगाया जाम 

Fri, 12 Mar 2021 08:51 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कुचलकर बच्ची की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साहिबाबाद के टीलामोढ़ थाना क्षेत्र के जावली गांव में गुरुवार सुबह करीब आठ बजे ट्रैक्टर का अगला पहिया तीन वर्षीय बच्ची के ऊपर चल गया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन


घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने टीलामोड़ थाने का घेराव कर जाम लगा दिया। साहिबाबाद सीओ तीन थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। एक घंटे तक जाम लगा रहा। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक को तलाश कर रही है। 

जावली गांव निवासी ललित सैलून चलाते हैं। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे उनकी बेटी उर्मिला उर्फ उर्मी (3) रोड पर साईं मंदिर में अन्य बच्चों के साथ प्रसाद लेने गई थी। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर का अगला पहिया उर्मिला पर चढ़ गया। उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पुहंचे गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने टीलामोड़ थाने का घेराव कर जाम लगा दिया। लोगों ने बैरिकेडिंग के लिए लगाई गई बैरियर को सड़क के बीच में रख दिया। लोग आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

परिजनों का आरोप है कि ब्रेकर के होने के बावजूद भी चालक लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहा था। जबकि उर्मिला सड़क के किनारे खड़ी थी। परिजनों का आरोप है कि चालक के पास कोई ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। पुलिस के कार्रवाई के बाद लोग शांत हुए. 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें