फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गाजियाबाद में केयर होम से तीन किशोरियां खिड़की तोड़कर भागीं, कटीले तार पर चादर के सहारे कूदकर बाहर निकली

Tue, 29 Jun 2021 12:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

वसुंधरा सेक्टर-3 में किशोरियों के लिए ग्रास केयर होम नाम एक केयर होम है। इसमें करीब 55 किशोरियां और संचालिका समेत आठ महिला स्टाफ है। बताया गया कि रविवार रात करीब एक बजे तीन किशोरियां खिड़की की ग्रिल और कांच तोड़कर कटीले तारों पर चादर डालकर बाहर कूदकर फरार हो गईं। 
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-3 स्थित एक केयर होम से रविवार देर रात खिड़की तोड़कर तीन किशोरियां फरार हो गईं। जबकि चौथी किशोरी को भागते हुए महिला कर्मचारियों ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन


भागने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इस संबंध में संचालिका ने कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। पुलिस को मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है। 

वसुंधरा सेक्टर-3 में किशोरियों के लिए ग्रास केयर होम नाम एक केयर होम है। इसमें करीब 55 किशोरियां और संचालिका समेत आठ महिला स्टाफ है। बताया गया कि रविवार रात करीब एक बजे तीन किशोरियां खिड़की की ग्रिल और कांच तोड़कर कटीले तारों पर चादर डालकर बाहर कूदकर फरार हो गईं। 
विज्ञापन


जबकि चौथी किशोरी के भागने से पहले ही महिला कर्मचारी जाग गई। उन्होंने किशोरी को पकड़ लिया। तीनों किशोरियों की काफी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। सूचना पाकर इंदिरापुरम पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। 
Trending Videos
विज्ञापन

एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि एक किशोरी अक्तूबर 2020 से, दूसरी आठ अक्तूबर 2020 से और तीसरी तीन सितंबर 2019 से यहां पर रह रही थीं। उनके साथ भागने वाली चौथी किशोरी से पुलिस पूछताछ कर जानकारी कर रही है। 

एसएचओ ने बताया कि अभी तक संचालिका की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि पुलिस की टीमें सर्विलांस की मदद से तीनों की तलाश कर रही हैं।

कई दिनों से ग्रिल को तोड़ने का चल रहा था प्रयास
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया है किशोरियां काफी समय से खिड़की की ग्रिल को तोड़ने का प्रयास कर रही थीं। पुलिस के मुताबिक वह रोजाना ग्रिल को हिलाकर तोड़ने का प्रयास करती थीं। रविवार रात को वह इसे ही तोड़कर निकली थीं। 

बस अड्डे रेलवे स्टेशन पर की तलाश 
चौकी इंचार्ज वसुंधरा ने पुलिस की टीम के साथ साहिबाबाद, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और मोहननगर चौराहे पर किशोरियों की तलाश की। पुलिस का दावा है कि उनके हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस की टीम उस पर काम कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें