मथुरा में आयोजित हुई प्री स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। इसमें मोदीनगर निवासी अनंत, मुरादनगर निवासी कार्तिक शर्मा और सूरज ने यूथ वर्ग टीम में 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
तीनों खिलाड़ी इस माह के अंत में दिल्ली में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। मुरादनगर स्थित स्पैरो शूटिंग अकादमी में तीनों खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। कोच प्रज्ज्वल चौधरी ने बताया कि कार्तिक इससे पहले भी नोएडा में आयोजित हुई प्री स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। उन्होंने तीनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।