फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो भाइयों समेत तीन की मौत से नंदग्राम में कोहराम, आठ बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

विज्ञापन
नंदग्राम में मृतकों के परिवार के बाहर जमा भीड़। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। एनएच-9 पर हापुड़ के गांव शाहपुर जट्ट में बाइक हादसे में दो भाइयों रवि और गोविंद तथा पड़ोसी बृजेश की मौत से नंदग्राम की दीनदयालपुरी गली नंबर-16 में कोहराम मच गया। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों के आठ बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। तीनों मंगलवार सुबह राइडर बाइक पर दाह संस्कार में शामिल होने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


15 गज के एक कमरे में रहने वाले दोनों भाई बर्फ और मोबाइल फोन की दुकान पर काम कर परिवार पाल रहे थे। दोनों के दो-दो बच्चे हैं। गैराज में चपरासी की नौकरी करने वाले बृजेश की पत्नी और चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दीनदयालपुरी की गली में चार घरों में मातम पसरा है। रवि की पत्नी हीना, बेटी साक्षी (12) और बेटा अंश (10) का बुरा हाल है। गोविंद की पत्नी, बेटी बेबी (9) और बेटा आदर्श (5) रो-रोकर बेहाल हैं। मूल रूप से हाथरस के रामपुर निवासी बृजेश एक गैराज में चपरासी थे। उनके घर में मां, पत्नी और चार बच्चे सोनू (23), पंकज (21), बेटी लवली (17) और अंश (15) शव आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि लीवर की बीमारी से अजीत प्रधान (62) की सोमवार शाम को मौत हो गई थी। अजीत के घर में रवि किराये के कमरे में रहता था, जबकि भाई गोविंद दूसरी गली में 15 गज के मकान में रहता था। इसी मकान के ऊपर बृजेश परिवार सहित रहता था। अजीत के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए रवि, गोविंद और बृजेश मंगलवार सुबह राइडर बाइक पर निकले थे। जटपुरा में हादसे में तीनों की मौत हो गई। इससे गली में अजीत प्रधान, रवि, गोविंद और बृजेश के घर में मातम पसरा है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि तीनों के शव बुधवार सुबह हिंडन मोक्षधाम पर लाए जाएंगे और वहीं दाह संस्कार होगा। समाचार लिखे जाने तक शव घर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें