फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सीजीएचएस के अपर निदेशक समेत तीन लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सीजीएचएस के अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार, मुख्य निरीक्षक लवेश सोलंकी और निजी कर्मचारी रईस अहमद को सीबीआई कोर्ट ने बृहस्पतिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मेरठ में पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में तीनों को मंगलवार को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। यह रकम 50 लाख रुपये की मांग की पहली किश्त बताई जा रही है।
विज्ञापन




सीबीआई के अनुसार, शिकायतकर्ता विशाल सलोनिया के जेएमसी मेडिसिटी हॉस्पिटल और हाईफील्ड स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण आठ जुलाई को डॉ. अजय कुमार और लवेश सोलंकी ने किया था। निरीक्षण के दौरान खामियां गिनाकर दोनों अधिकारियों ने सीजीएचएस पैनल निलंबन का नोटिस जारी कर दिया। आरोप है कि पैनल बनाए रखने के लिए दोनों ने 50 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की।

रकम न देने पर जेएमसी मेडिसिटी हॉस्पिटल का पैनल निलंबित कर दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने चेतावनी दी कि यदि रकम जल्द नहीं दी गई तो हाईफील्ड स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का पैनल भी निरस्त कर दिया जाएगा। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के साथ हुई बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया और तीन दिन पहले सीबीआई के दिल्ली कार्यालय से संपर्क किया।
विज्ञापन

शिकायत की पुष्टि के लिए सीबीआई ने कार्यालय और लेनदेन स्थल की रेकी की, पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद डॉ. अजय कुमार और लवेश सोलंकी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि रिश्वत की रकम निजी कर्मचारी रईस अहमद के माध्यम से वसूली जाती थी।
सीबीआई ने मंगलवार को मेरठ में जाल बिछाकर तीनों को रिश्वत की पहली किश्त पांच लाख रुपये लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सीबीआई की टीम ने आरोपियों के कार्यालय और आवास की तलाशी ली, जहां से कई अहम दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। बुधवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को उन्हें विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें