फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले जीजा-साले समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थाना पुलिस ने डेबिट कार्ड बदलकर युवती के खाते से 74 हजार रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी जीजा-साले समेत तीन लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के लक्ष्मी नगर गली नंबर तीन निवासी विजय, उसका साला संजय है। जबकि तीसरा आरोपी अर्पित मूलरूप से अलीगढ़ के सुरेंद्र नगर का निवासी है और वर्तमान में सीआर रोड पर रहता था।
विज्ञापन


25 फरवरी को मोहन नगर के करहैड़ा निवासी दिव्यांशी की तहरीर पर पुलिस ने धोखेबाजों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उनके डेबिट कार्ड को लेकर भाई हर्षित रुपये निकालने गए थे। लेकिन एटीएम बूथ पर ठगों ने हर्षित को उलझाकर कार्ड बदल दिया। तीन बार में उससे 74 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करके जांच की।
एसीपी ने साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया युवती के कार्ड के इस्तेमाल होने की जानकारी ली गई। आरोपियों ने पहली बार में करहेड़ा स्थित एटीएम बूथ से ही 15 हजार निकाले थे।इसके बाद तीनों दिल्ली के प्रीत विहार स्थित सराफ दुकानदार के पास पहुंचे चार सोने के सिक्के खरीदे। भुगतान डेबिट कार्ड से पहले 34,188 रुपये और फिर 25,000 रुपये का भुगतान किया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए विजय, संजय और अर्पित तक पहुंची और तीनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से सिक्कों की खरीददारी का बिल और युवती का डेबिट कार्ड बरामद किया गया है। एसीपी ने बताया कि विजय स्नातक उत्तीर्ण कर चुका है और अर्पित 12वीं पास है। दोनों आपस में दोस्त है। जबकि संजय और विजय टैक्सी व ई-कॉमर्स कंपनी में डिलीवरी वाहन चलाते है। आरोपियों के खिलाफ कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। दिल्ली-एनसीआर के अन्य थानों से जानकारी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें