गाजियाबाद में महिला सहित कोरोना के तीन नए मामले शुक्रवार को सामने आए हैं। इसके साथ ही अब जिले में कोरोना के कुल 69 मामले हो गए हैं। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर 18 में एक महिला को बुखार होने पर प्राइवेट लैब में जांच कराई थी।
वहीं राजनगर एक्सटेंशन में एक व्यक्ति की भी दिल्ली में जांच हुई थी, जबकि तीसरा आईएमएस में क्वारंटीन किया गया था, उसे कोविड मुरादनगर में शिफ्ट कर दिया गया है। केडब्ल्यू सृष्टि वाले को दिल्ली में भर्ती किया गया है। जबकि महिला को ईएसआई शिफ्ट किया जाएगा।