फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona virus in Delhi: दिल्ली में 3515 हुए कोरोना संक्रमित, 76 नए मरीज

Fri, 01 May 2020 06:28 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण लगभग खत्म होने को है। हालांकि अब भी देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमितों के सामने आने का सिलसिला लगातार जारी है। बात अगर सिर्फ दिल्ली-एनसीआर की करें तो अकेले दिल्ली में ही गुरुवार को 76 नए मामले सामने आए हैं। वहीं गुरुग्राम जहां कई दिनों से एक भी नया संक्रमित सामने नहीं आ रहा था, बुधवार को वहां तीन नए संक्रमित सामने आए। आज दिल्ली पुलिस और आयुष मंत्रालय संयुक्त रूप से आयुरक्षा नाम से कार्यक्रम चलाएंगे। यह कार्यक्रम 80000 दिल्ली पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के सुरक्षा के मद्देनजर आयोजित किया जाएगा। यहां पढ़ें दिनभर का अपडेट....
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली  में 3515 हुए कोरोना संक्रमित, 76 नए मरीज

विज्ञापन

दिल्ली में आज कोरोना के 76 नए मरीज सामने आए। इन्हें मिलाकर राष्ट्रीय राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 3515 हो गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने जो आंकड़े जारी किए हैं उनके मुताबिक राजधानी में कोरोना के 2362 एक्टिव केस हैं और अब तक 1094 मरीज ठीक हुए हैं जबकि 59 मौतें हो चुकी हैं। दिल्ली में गुरुवार को तीन लोग कोरोना से जंग हार गए। अब दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी कम होकर 98 रह गई है। 

जीबी पंत अस्पताल में एक डॉक्टर, चार मरीज पॉजिटिव
दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में एक डॉक्टर और चार मरीज संक्रमित मिले हैं। बाकी अस्पतालों की तरह यहां भी कोरोना का उपचार नहीं होता है। बावजूद इसके, अस्पताल में भर्ती मरीजों और आईसीयू में तैनात डॉक्टर को कोरोना होने से प्रशासन भी हड़कंप में आ गया है। बताया जा रहा है कि पॉजिटिव डॉक्टर पिछले सात दिनों से लक्षण के बाद भी बृहस्पतिवार की सुबह तक ड्यूटी पर थे, जिसकी वजह से अब इस अस्पताल में संक्रमण का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। जीबी पंत के गैस्ट्रो विभाग को सील कर दिया है।
विज्ञापन


आजादपुर मंडी में दो मेडिकल टीम तैनात 
कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद दिल्ली की आजादपुर मंडी में दो मेडिकल टीमों को तैनात किया गया है।

वर्धमान अपार्टमेंट कंटेनमेंट जोन की सूची से हटाया गया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वर्धमान अपार्टमेंट में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए हमने ऑपरेशन शील्ड लागू किया था। पिछले चार हफ्तों में, कोई नया मामला सामने नहीं आया है और अपार्टमेंट कंटेनमेंट जोन की सूची से हटा दिया गया है।  वर्धमान अपार्टमेंट व ईस्ट ऑफ कैलाश कंटेन्मेंट जोन को डी-सील करने का फैसला दिल्ली सरकार ने किया है। अब दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 98 बची है।


सीआरपीएफ के छह अन्य जवान संक्रमित 
दिल्ली में आज सीआरपीएफ के छह अन्य जवान कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी जवान एक ही बटालियन से है, जिसमें सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में से एक जवान सीआरपीएफ की राष्ट्रीय कबड्डी में शामिल है। 

दिल्ली सरकार ने  होम क्वारंटीन के लिए जारी की अधिसूचना 
दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के पूर्व लक्षणों के लिए होम क्वारंटीन के लिए एक अधिसूचना जारी की है।

हिंदू राव अस्पताल की नर्स कोरोना संक्रमित 
उत्तरी नगर निगम की प्रचार और सूचना निदेशक ईरा सिंघल ने जानकारी दी कि दिल्ली के हिंदू राव अस्पताल की एक नर्स कोरोना संक्रमित पाई गई है। हाल ही में, एक और नर्स कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी।  जिसके बाद 76 लोगों के होम क्वारंटीन किया गया था। इनमें से 30 की रिपोर्ट कल निगेटिव आई थी। चार लोगों की रिपोर्ट आज आई है, जिसमें से एक नर्स संक्रमित पाई गई है।

नोएडा में एक करोना संक्रमित मिला 
गुरूवार को नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामल सामने आया है।

दिल्ली में फंसे सात छात्रों को कश्मीर भेजा गया 
दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि जिया सराय में फंसे सात कश्मीरी छात्रों को एक बस द्वारा दिल्ली से कश्मीर भेजा गया है।

दिल्ली मेट्रो में तैनात सीआईएसएफ का जवान कोरोना संक्रमित 
दिल्ली मेट्रो में तैनात सीआईएसएफ का एक जवान कोरोना संक्रमित पाया गया है। जवान रोटेशन के आधार पर ड्यूरटी कर रहा था। अबतक सीआईएसएफ के तीन जवान कोरोन संक्रमित पाए गए हैं। दो जवान दिल्ली हवाईअड्डे पर तैनात थे।

दिल्ली सरकार कोटा से छात्रों को जल्द लाने की कर रही है कोशिशः केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी है कि दिल्ली सरकार कोटा (राजस्थान) से दिल्ली के छात्रों को जल्द घर वापस लाने के लिए व्यवस्था कर रही है। इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया था कि सरकार प्रवासी मजदूरों को उनके गृहराज्य भेजने के लिए भी सरकार इंतजाम कर रही है। उन्होंने बताया कि हम राज्यों के साथ संपर्क में हैं। गाइडलाइंस बिल्कुल साफ हैं जिस राज्य में प्रवासी मजदूर हैं उस राज्य को मजदूरों के जाने से पहले उनकी मेडिकल स्कैनिंग करनी है। ले जाने का प्रबंध उस राज्य को करना है जिस राज्य के वो लोग हैं।  

नोएडा में आज एक केस सामने आया, सात लोग हुए डिस्चार्ज
नोएडा में आज एक संक्रमित की पुष्टि हुई है। आज कुल 112 सैंपलों की रिपोर्ट आई जिसमें से केवल एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 111 रिपोर्ट निगेटिव आए हैं। संक्रमित एक महिला है जो क्लियो काउंटी सोसायटी नोएडा सेक्टर 121 निवासी हैं। आज कुल सात लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं।

नूंह के लिए बड़ी राहत की खबर- 58 में से 50 संक्रमित हुए ठीक
नूंह जिले के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। जिले के कुल 58 पॉजिटिव लोगों में से 50 लोग हुए स्वस्थ हो चुके हैं। अब नूंह में सिर्फ आठ एक्टिव केस रह गए हैं। यह जानकारी डॉक्टर वीरेंद्र सिंह यादव सीएमओ नूंह ने दी। गुरुवार को 4 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। सुबह तक 12 एक्टिव केसों की संख्या दोपहर तक 8 पर आ पहुंची। बीते 24 घंटे में कोई नया केस भी नहीं आया है।

दिल्ली एम्स ने अपने पुराने मरीजों के लिए जारी किया फोन नंबर, करा सकेंगे एडवांस बुकिंग
दिल्ली एम्स ने अपने उन मरीजों के लिए फोन नंबर जारी किया है जिनका इलाज कोरोना महामारी के आने से पहले से चल रहा है। इस नंबर पर ये मरीज टेलिफोनिक कंसल्टेशन के लिए एडवांस बुकिंग करा सकेंगे।

गाजियाबादः वैशाली में महिला पार्षद सहित तीन में कोरोना की पुष्टि
गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर चार में रहने वाली महिला पार्षद, मेरठ रोड स्थित गढ़ी गांव में प्रॉपर्टी कारोबारी व खोड़ा निवासी एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार महिला पार्षद ने अपना पता बुलंदशहर लिखवाया है। परिवार में कितने लोग हैं, इसके बारे में जानकारी करने और सैनिटाइजेशन कराने के लिए टीम गई है। प्रॉपर्टी डीलर में कोरोना की पुष्टि होने के बाद जिले के पुलिस विभाग ने पीड़ित के परिवार के 16 सदस्यों को आईएमएस में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में भेजा है।

निजामुद्दीन स्टेशन पर आरपीएफ ने बनाई हाथ सैनिटाइज करने की मशीन
दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे सुरक्षा बल ने एक फुट ऑपरेटेड मशीन यानी हाथों को सैनिटाइज करने के लिए पैरों से चलने वाली मशीन और एक बॉडी सैनिटाइजर मशीन बनाई है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि हमारा एरिया हॉटस्पॉट जोन के पास है इसलिए हमने अपने स्टाफ को सुरक्षित करने के लिए ये दोनों मशीनें बनाई हैं।



फरीदाबादः बिहार के मजदूर साइकिल से जाना चाहते हैं घर पुलिस ने रोका
फरीदाबाद में एक मजदूर अपने भाई की मौत होने की वजह से साइकिल से ही बिहार जाना चाहता है लेकिन पुलिस उसे जाने नहीं दे रही है। इस पर डीसीपी ने बताया कि मैंने एक मजदूर को जाने दिया क्योंकि उसके पास डेथ सर्टिफिकेट था लेकिन उसके बाद दो और मजदूर आ गए जिनके पास कोई रिपोर्ट नहीं है इसलिए हम इन्हें जाने नहीं दे रहे।

केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे करेंगे डिजिटल प्रेस कांफ्रेस
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कोरोना की तैयारियों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। उनकी यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12 बजे डिजिटल होगी।

फरीदाबाद से आवागमन पर लगी है रोक
हरियाणा के आस-पास के प्रदेशों एवं जिलों से फरीदाबाद में प्रतिदिन आवागमन करने वाले सरकारी कर्मचारियों एवं आम लोगों के आवागमन पर रोक है। आवश्यक वस्तुओं और बैंकिंग सेवाओं की आवाजाही में लगे वाहनों को छूट दी गई है।

विज्ञापन


दिल्ली के ओखला सब्जी मंडी में पुलिस तैनात
दिल्ली की ओखला सब्जी मंडी में लोगों ने खरीदारी की। इस दौरान मंडी में तैनात पुलिसकर्मी ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोग सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें