फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल-तीन माह पहले खुली थी ‘सरकार’ की झोली

Mon, 05 Sep 2016 03:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव आज से ठीक तीन साल, तीन माह और दो दिन पहले गाजियाबाद आए थे। मौका तो उस समय भी मेधावी स्टूडेंट्स को लैपटॉप वितरण का था, मगर इसके साथ ही कमला नेहरू नगर के मैदान में बने मंच से ही अरबों रुपये बजट की कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात गाजियाबाद के लोगों को दी थीं।
विज्ञापन


पांच योजनाओं के लोकापर्ण के साथ ही 13 महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास सीएमने मंच पर ही रिमोट का बटन दबाकर किया था। इन 13 योजनाओं में से कई तो पूरी हो चुकी हैं, मगर कई पर आज भी काम जारी है।

सवा तीन साल पहले इनका मिला था तोफा:
- 800 करोड के बजट से यूपी गेट से इंदिरापुरम वसुंधरा होते हुए प्रस्तावित नॉर्दन पेरिफेरल मार्ग को जोड़ने वाली एलीवेटिड रोड का निर्माण।        (कार्य अभी जारी।)
विज्ञापन
विज्ञापन

- 260 करोड़ की लागत से इंदिरापुरम एक्सटेंशन योजना में बहुमंजिले भवनों का निर्माण।     (निर्माणाधीन)

- 200 करोड़ से  राजनगर एक्सटेंशन जोनल क्षेत्र में विकास कार्य।     (कार्य अभी जारी)
- 145 करोड़ की लागत से एनएच-24 से एनएच-58 को जोड़ने वाली आरओबी सहित छह लेन लिंक रोड का निर्माण।      (जल्द शुरू होने की उम्मीद)

- 700 करोड़ की लागत से पीपीपी मॉडल पर नार्दन पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का निर्माण। (कार्य जारी)
- 100 करोड़ की लागत से हसनपुर लोढ़ा झील का संरक्षण एवं विकास (कार्य जारी)

- 110 करोड़ की लागत से मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में चार मंजिल 512 एलआईजी और 960 ईडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण।        (निर्माणाधीन)
%0
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें