फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: कैंसर की एक्सपायर दवाओं को दोबारा पैक कर बेचने वाले गिरोह के 3 बदमाश गिरफ्तार, 19 लाख की दवाएं मिली

Sun, 23 Nov 2025 03:09 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्तार में तीन आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीजीएचएस पैनल के लिए आने वाली कैंसर की दवा को अपने साथियों की मदद से लेने के बाद उन्हें बाजार कीमत पर बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को क्राइम ब्रांच और औषधि विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


उनके पास से करीब 19 लाख रुपए की कैंसर की दवाएं करीब साढ़े आठ रूपये नगद और एक एसयूवी कर बरामद की गई है। आरोपियों के पास से बरामद की गई की कई दवाई एक्सपायर हो चुकी है। जिसे वह दोबारा से पैक कर बाजार में बेच रहे थे। 

इस मामले मे मेडिसिन हब के नाम से कंपनी चलाने वाले विश्वास त्यागी के साथ आकाश शर्मा और प्रिंस त्यागी को गिरफ्तार किया गया है। विश्वास त्यागी का नाम 2023 में कैंसर के नकली इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में सामने आया था। उसके द्वारा सप्लाई किए गए इंजेक्शन से महाराष्ट्र में एक कैंसर मरीज की मौत हो गई थी। इसके बाद औषधि विभाग ने इसमें वाद दायर किया था। इस घटना के बाद भी वह कैंसर की दवा को गलत तरीके से बेच रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें