फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सिलिंडर पाइप में लगी आग से तीन मजदूर झुलसे, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। मोहननगर के करहेड़ा में रह रहे तीन मजदूर युवक कमरे में हुए आग हादसे में बुरी तरह झुलस गए। तीनों मजदूरी से लौटकर खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे और तभी सिलिंडर का पाइप कटे होने की वजह से हादसा हो गया। युवकों के ही साथी ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


बिहार स्थित मदीपुरा के मूल निवासी मिथुन कुमार पासवान, परमजीत कुमार और रोहित कुमार दो साल से करहेड़ा में रहकर मजदूरी कर रहे हैं। उनके साथी अमन कुमार ने बताया कि तीनों एक खाद्य पदार्थ के गोदाम में माल ढुलाई का काम करते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 10ः30 बजे तीनों अपने कमरे में थे और खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। बताया कि चूहे ने गैस का पाइप काट दिया था, लेकिन इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। जैसे ही रोहित ने गैस जलाने के लिए माचिस जलाई तभी आग लग गई। सबसे करीब होने की वजह से रोहित के हाथ-पैर, सीना व अन्य हिस्से जल गए।
वहीं मिथुन के दोनों पैर और परमजीत का एक हाथ व बायां पैर झुलस गया। रात में ही किसी तरह तीनों को बचाकर अमन और उसके साथी गाजियाबाद स्थित एमएमजी अस्पताल ले गए। यहां उनका इलाज शुरू कराया। जानकारी के अनुसार घायल रोहित की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि रात इस तरह के हादसे की कोई सूचना अग्निशमन को नहीं मिली थी। जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें