फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लगा तीन किमी लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। बुधवार को स्कूल कॉलेजों के खुलने और बार-बार फाटक बंद होने के कारण दिल्ली-मेरठ मार्ग पर भीषण जाम लग गया। लगभग तीन किमी तक वाहनों की कतार पहुंच गई। हजारों वाहन दो घंटे से भी अधिक समय तक जाम में फंसे रहे। भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन

ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद बुधवार को पहली बार स्कूल कॉलेज खुले तो दिल्ली-मेरठ मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। उधर दोपहर के समय हापुड़ मार्ग रेलवे क्रॉसिंग जल्दी-जल्दी बंद होने के कारण वाहनों की कतार दिल्ली-मेरठ मार्ग तक पहुंच गई। इसके चलते दिल्ली-मेरठ मार्ग पर यातायात बाधित होने लगा और कुछ ही देर में दिल्ली की तरफ जाने वाली साइड में भीषण जाम लग गया। वाहनों की कतार गंदा नाला पार कर गई। जाम में स्कूल कॉलेजों की बसें और एंबुलेंस के अलावा कई वीआईपी वाहन भी फंस गए। लगभग दो घंटें तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। मिनटों का सफर तय करने के लिए लोगों को घंटों गंवाने पड़े। यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी भी नजर नहीं आए। जाम में फंसे लोग सिस्टम को कोसते रहे। शाम लगभग चार बजे के आसपास वाहनों का दबाव कम होने के बाद यातायात सामान्य हुआ। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि पुलिसकर्मियों को यातायात नियंत्रित करने के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें