फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप में ट्रक से निकली लोहे की एंगल घुसी, तीन की मौत; हरिद्वार गंगास्नान के लिए जा रहे थे

Wed, 29 Jul 2026 08:43 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मंगलवार की रात ओवरटेक करते समय ट्रक से निकली लोहे की एंगल श्रद्धालुओं से भरी पिकअप में घुस गई। पिकअप पर तिरपाल डालकर सो रहे तीन श्रद्धालुओं को मौत हो गई। 
विज्ञापन
दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव सौंदा पुल के नजदीक चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर मंगलवार की रात 12:15 ओवरटेक करते समय ट्रक से निकली लोहे की एंगल श्रद्धालुओं से भरी पिकअप में घुस गई। पिकअप पर तिरपाल डालकर सो रहे तीन श्रद्धालुओं को मौत हो गई। जबकि चार श्रद्धालु घायल हो गए।

विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान  सरजीत(35) पुत्र खुशीराम, रतनलाल(22) पुत्र भजनलाल और रमेश(22) पुत्र छोटेलाल निवासी गांव कलगांव थाना तिजारा जनपद अलवर राजस्थान हैं। जबकि रोहताश, हुरमीत, अनिल और आशा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रोहताश की हालत गंभीर है जिसे गुड़गांव स्थित अस्पताल में रैफर किया गया है। 

एसीपी ने बताया कि पिकअप महिपाल निवासी गांव कलगाव थाना तिजारा जनपद अलवर का है और पांच जुलाई को ही खरीदा है। महिपाल के मुताबिक पिकअप में 16 सवारियों में पांच महिला श्रद्धालु थीं। वह मंगलवार की शाम पांच बजे गांव से हरिद्वार के लिए निकले थे। इनमें से कुछ युवकों को कांवड़ पैदल यात्रा करनी थी और बाकी गंगा स्नान करके लौटने वाले थे। कांवड़ मार्ग पर  ओवरटेक करते समय ट्रक से निकली लोहे की एंगल पिकअप में घुस गई थी। 
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि ट्रक चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया है। ट्रक कब्जे में है। तीनों शवों को मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें