फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अवैध रूप से संचालित तीन क्लीनिक और दो पैथोलॉजी लैब सील

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को हरोड़ा मोड़ पर अवैध रूप से संचालित तीन क्लीनिक और पिलखुवा में दो पैथोलॉजी लैब सील कर दिए। विभाग की कार्रवाई से संचालकों में अफरातफरी का माहौल है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि हरोड़ा मोड पर पंजीकरण का नवीनीकरण कराए बगैर ही चल रहे तीन क्लिनिक आदर्श हेल्थ केयर सेंटर, हमदर्द हेल्थ केयर सेंटर और केयर नर्सिंग होम को सील किया गया है। नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश भारती ने बताया कि इन क्लीनिक के संचालक पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

इसके अलावा एसीएमओ डॉ. नवीन रोहल ने पिलखुवा में त्रिक्षा पैथोलॉजी लैब, जेनेक्सा पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया है। इन लैबों का भी रजिस्ट्रेशन नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें