फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मंदिर के लिए निकलीं तीन लड़कियां लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र निवासी दो बहनें अपनी सहेली के साथ शुक्रवार मोहननगर मंदिर गई थीं लेकिन घर नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन असफल रहे। कविनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा के मुताबिक कविनगर थानाक्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी अपनी 11 वर्षीय बहन और सहेली के साथ शुक्रवार शाम करीब तीन बजे मोहन नगर मंदिर गई थीं। रात तक जब लड़कियां वापस नहीं आईं तो परिजनों ने उनकी तलाश की। देर रात तक तीनों किशोरियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने अपने रिश्तेदार, परिचित और उनकी अन्य सहेलियों से भी जानकारी जुटाई लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया कि परिजनों ने शनिवार को कविनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस मंदिर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिए लड़कियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें