फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन, 265 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Thu, 07 May 2026 08:42 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
विज्ञापन
प्रतियोगिता का हुआ समापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आयुध निर्माणी फैक्टरी परिसर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में चल रही तीन दिवसीय संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में आगरा संभाग के 16 विद्यालयों से आए 265 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


समापन समारोह के मुख्य अतिथि आयुध निर्माणी फैक्टरी के कार्यकारी निदेशक कमलेश कुमार, विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक एके मिश्रा रहे। कार्यकारी निदेशक कमलेश कुमार ने कहा कि खेल खेलने से मनुष्य का शारीरिक विकास व मानसिक विकास होता है और खिलाड़ियों को खेल हमेशा बिना किसी द्वेष भावना के खेलना चाहिए। बताया कि भारतीय फुटबॉल को नई दिशा देने की कोशिश के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के गंगटोक में स्थानीय युवाओं और बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया।

बच्चों को ओलंपिक और बड़े मंचों के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि कमलेश कुमार द्वारा विजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर 17 बालक वर्ग में केवी आगरा कैंट-2 एवं अंडर 17 बालिका वर्ग और अंडर 14 बालक वर्ग में पीएम श्री केवी आगरा कैंट-3 की टीम विजेता रही। बताया कि तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता खेल भावना, अनुशासन एवं उत्साह के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। मंच संचालन स्वाति कौशिक एवं  विकास वालिया द्वारा किया गया। प्राचार्य मनोज कुमार,  उपप्राचार्या  स्वीटी जैन, सुषमा अहलावत, अनुराग गुप्ता, हेमराज, अशोक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें