फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: बाथरूम में मिला बैंक से सेवानिवृत अधिकारी का तीन दिन पुराना शव, फ्लैट में अकेले रहते थे बुजुर्ग

Fri, 24 May 2024 11:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

बुजुर्ग राजकुमार के बेटे निखिल ने बताया कि कई वर्ष पहले पिता ने मां और उन्हें संपत्ति विवाद के चलते घर से निकाल दिया था। तभी से न्यायालय में मामला विचाराधीन है। पिता की मौत के मामले में उनके अधिवक्ता ने कोई सूचना नहीं दी। बल्कि कौशांबी पुलिस ने उनकी बहन के जरिए उन्हें घटनास्थल पर आने के लिए कहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में बैंक से सेवानिवृत अधिकारी का करीब तीन दिन पुराना शव मिला है। बुजुर्ग राजकुमार (65) बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़े मिले थे। पड़ोसियों ने फ्लैट से बदबू आने के बाद पुलिस को सूचना दी। बुजुर्ग फ्लैट में अकेले रहते थे। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


बुजुर्ग राजकुमार के बेटे निखिल ने बताया कि कई वर्ष पहले पिता ने मां और उन्हें संपत्ति विवाद के चलते घर से निकाल दिया था। तभी से न्यायालय में मामला विचाराधीन है। पिता की मौत के मामले में उनके अधिवक्ता ने कोई सूचना नहीं दी। बल्कि कौशांबी पुलिस ने उनकी बहन के जरिए उन्हें घटनास्थल पर आने के लिए कहा था। परिवार का कई वर्षों से बुजुर्ग के साथ मिलना जुलना नहीं था। निखिल के मुताबिक, उन्हें या मां रजनी को पिता का वैशाली में अपना फ्लैट होने की भी जानकारी नहीं थी। वहीं, पड़ोसियों का कहना है कि बुजुर्ग किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। वह घर में रहकर अपना समय बिताते थे। बुजुर्ग की मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें