फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत: घर में आग लगने से झुलसे मासूम, दादी की वजह से बच गया चौथा बेटा

Sun, 08 Sep 2024 05:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

मसूरी क्षेत्रांतर्गत नाहल गांव में बीते माह 24 अगस्त की सुबह 6 बजे जाकिर पुत्र ताहिर निवासी मुहल्ला रहमानशाही नाहल के घर में बच्चे सो रहे थे। तभी उनके घर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई जिसमें सोते हुए बच्चे नाहिद (15), फैजान (12) व जुनैद (10) झुलस गये।
विज्ञापन
एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत नाहल गांव में दो सप्ताह पूर्व जाकिर के घर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई जिसमें वहां सो रहे तीन बच्चे झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान एक लड़के व एक लड़की की मृत्यु हो गई, जबकि तीसरे मासूम की रविवार तड़के इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

मसूरी क्षेत्रांतर्गत नाहल गांव में बीते माह 24 अगस्त की सुबह 6 बजे जाकिर पुत्र ताहिर निवासी मुहल्ला रहमानशाही नाहल के घर में बच्चे सो रहे थे। तभी उनके घर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई जिसमें सोते हुए बच्चे नाहिद (15), फैजान (12) व जुनैद (10) झुलस गये। बच्चों की मां बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती थी और बच्चों का पिता जाकिर उसकी देखभाल करने के लिए अस्पताल में था। 
विज्ञापन

इनका सबसे छोटा चौथा बेटा जैद (8) अपनी दादी के पास सोया हुआ था जिससे वह हादसे का शिकार होने से बच गया। रविवार सुबह 6 बजे सफदरजंग अस्पताल से जुनैद की मौत की खबर आने पर घर में कोहराम मच गया। बता दें कि बिजली से झुलसने से 26 अगस्त को फैजान (12) और नाहिद (15) की 28 अगस्त को मृत्यु होगई थी। जबकि तीसरे बच्चे जुनैद (10) की रविवार सुबह ईलाज के दौरान सफदरजंग अस्पताल में मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें