फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गे-डेटिंग एप: ठगों का एकदम नया जाल, इसमें फंसे लाईब्रेरियन की आपबीती सुन हर कोई सहमा; 60 हजार रुपये भी गंवाए

Sat, 01 Feb 2025 07:24 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

-गाजियाबाद में गे-डेटिंग एप से घर बुलाकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
-एप पर युवक को सैक्सुअल एक्टिविटी का झांसा देकर हड़प लिए थे 60 हजार रुपये
-बंद मकान में बुलाकर बनाया बंधक, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल की दी धमकी
विज्ञापन
जालसाझों ने ठगी का नया पैंतरा निकाला - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम पुलिस ने ऐसे गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो डेटिंग एप ग्राइन्डर पर युवकों से दोस्ती कर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर रुपये ऐंठते हैं। इस गिरोह ने लोहियानगर निवासी युवक को सैक्सुअल एक्टिविटी का झांसा देकर किराये के मकान में बुलाया और अश्लील वीडियो बनाई। वायरल करने की धमकी देकर 60 हजार रुपये हड़प लिए। इस गिरोह के मुखिया के पास शाहदरा और यूपी बार काउंसलिंग की सदस्यता के कार्ड भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

कपड़े उतारकर बनाया वीडियो
एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 21 जनवरी को सिहानी गेट क्षेत्र के लोहियानगर निवासी एक युवक से ग्राइन्डर एप के माध्यम से इस गिरोह ने दोस्ती की। व्हाट्सअप चैट के माध्यम से गिरोह के सदस्य अजय ने युवक को एनडीआरएफ रईसपुर रोड स्थित एक किराये के मकान में बुलाया। मकान बंद था और चाबी लेकर चार अन्य युवक मौके पर पहुंचे। युवक को पांचों आरोपी जबरन घर में ले गए और मारपीट कर उसके कपड़े उतारकर नग्नावस्था में वीडियो बनाई। विरोध करने पर हत्या की धमकी दी गई। 

15 दिन के भीतर पकड़ा गया दूसरा गिरोह
आरोपियों ने दो क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग खातों में 60 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने पांच में से तीन आरोपियों रिंकू निवासी रेलवे रोड संबोली एक्सटेंशन थाना हर्ष विहार दिल्ली, अजय कुमार निवासी ग्राम शाहपुर भगौदा थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ और शुभम उर्फ सम्राट निवासी ग्राम उकसिया थाना रोहटा जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया है। जबकि इनके साथी कुलदीप और कपिल अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। एसीपी ने बताया कि इन्होंने तीन-चार अन्य लोगों के साथ भी ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पीड़ितों ने शिकायत नहीं की है उन्हें खोजा जा रहा है। पकड़े गए तीनों आरोपियों से तीन मोबाइल और साढ़े नौ हजार रुपये बरामद किए गए हैं। बता दें कि मधुबन बापूधाम पुलिस ने 15 दिनों में ऐसे दूसरे गिरोह को पकड़ा है जो डेटिंग एप पर लोगों को बुलाकर अवैध वसूली करते हैं।

दो बार काउंसिल के कार्ड बरामद
बताया कि आरोपी रिंकू के खिलाफ पूर्व में भी ऐसी ही वारदात को अंजाम देने के खिलाफ नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोपी रिंकू से तीन बार काउंसिल के कार्ड बरामद हुए हैं। इनमें दो शाहदरा और एक यूपी बार काउंसिल के कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस बार काउंसिल को पत्र भेजकर इनकी सत्यता की जांच करेगी।
विज्ञापन

वारदात से सहम गया था लाईब्रेरियन, मैसेज ने खुला राज
पीड़ित युवक एक निजी स्कूल में लाईब्रेरियन की नौकरी करते हैं। पीड़ित के साथ इस गिरोह ने 21 जनवरी की शाम को अश्लील वीडियो और नंग्न अवस्था में पिटाई की थी। एक घंटे तक बंधक रखा और किसी को घटना की बात बताने पर हत्या की धमकी से वह सहम गए थे। एसीपी ने बताया कि पीड़ित ने उन्हें 30 जनवरी की रात में मैसेज कर घटना की बाबत बताया। पीड़ित से पुलिस मिली और घटनास्थल पर ले गई और तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें