फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सड़क जाम करने में तीन गिरफ्तार, मूर्ति तोड़ने वाले नहीं मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। इंद्रापुरी कॉलोनी में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने के दौरान जाम लगाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में तीन नामजद समेत 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, मूर्ति तोड़ने वालों की पहचान पुलिस अब तक तक नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

इस मामले में लोनी बाॅर्डर पुलिस ने रविवार रात दो युवकों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने पोस्टर फाड़े थे, लेकिन मूर्ति नहीं तोड़ी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि जाम लगाने के मामले में गौरव, नीरज और कुलदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें