खोड़ा। पवन विहार निवासी दीपक गुप्ता ने पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों प्रिंस और सचिन के खिलाफ 15 जून की रात प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों ने घर के सामने खड़ी रिश्तेदारों की कार हटाने को लेकर कहासुनी हुई थी। उसी दौरान आरोपियों ने गोलियां मारने की धमकी दी है। मामला 25 मई का है, पुलिस ने 21 दिन बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मामले में दीपक गुप्ता ने बताया कि 25 मई को पारिवारिक कार्यक्रम में उनके रिश्तेदारों का आना-जाना हो रहा था। इस दौरान एक रिश्तेदार ने कार पड़ोसी राकेश के घर के सामने खड़ी कर दी थी। उन्होंने आपत्ति जताई तो कार भी हटवा दी गई। आरोप है कि दोपहर करीब 12 बजे राकेश के बेटे प्रिंस ने कॉल करके उन्हें घर में घुसकर तीन गोलियां मारने की धमकी दी। जब वह घर के बाहर पहुंचे तो आरोपी के भाई सचिन ने भी हत्या करने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।