साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में स्कूली छात्र से जबरन शादी करने के लिए युवक ने धमकी दी है। छात्रा की मां ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
छात्रा की मां का कहना है कि उनकी बेटी सिंहानी गेट थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ाई करने जाती है जबकि शाम को एक एकेडमी में नृत्य भी सीखती है। वहीं पर जतिन नाम का युवक आता जाता है। आरोप है कि वह छात्रा को आते जाते परेशान करता है। उसने एक दिन छात्रा को डांस सीखने के लिए मैसेज भी किया। गुस्से में छात्रा ने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद उसने छात्रा की मां को फोन पर मैसेज भेज कर जबरन न मिलने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत देकर बेटी की जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय का कहना है कि फोन नंबर से आरोपी की पहचान और लोकेशन का पता करके उसे तलाश कर रहे हैं।