फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तीन लाख की मांग पूरी न होने पर तलाक की धमकी, महिला को जलाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। दहेज में तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर महिला को उसके पति ने तीन तलाक की धमकी दी है। इतना ही नहीं महिला को जलाकर मारने की कोशिश भी की गई। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू की है।
विज्ञापन


मोहल्ला आजाद मार्केट निवासी मोमिना ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 17 साल पहले उनका निकाह नईम पुत्र शराफत निवासी समर कॉलोनी लिसाड़ी रोड मेरठ के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही कम दहेज लाने के नाम पर पति व ससुराल वाले मारपीट कर परेशान करने लगे। ससुराल वाले दहेज में तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। इतना ही नहीं कई बार महिला के मायके वालों के साथ भी अभद्रता की गई।
पीड़िता के बच्चों के प्रसव का खर्च भी उनके मायके वालों ने ही उठाया था। आरोप है कि कुछ दिन पहले पति व उसके परिजनों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। पीड़िता ने किसी प्रकार वहां से भागकर खुद को बचाया। अब पति तीन लाख रुपये न लाने पर तलाक की धमकी दे रहा है। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर महिला के पति नईम, सास गुलशन, ससुर शराफत व दो अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें