फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदा की इबादत को झुके हजारों सिर, मांगी अमन की दुआ

Fri, 08 Jul 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
शहर में कई स्थानों पर अदा की गई ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। बृहस्पतिवार को ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। वतन में अमन और तरक्की की दुआ के साथ ही खुदा के सजदे में हजारों सिर झुके। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


डीएम विमल कुमार शर्मा और प्रभारी एसएसपी सलमान ताज के अलावा विभिन्न राजनैतिक दलों से जुडे़ लोगों ने भी रोजेदारों को ईद की मुबारकबाद दी। ईद की नमाज के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने भी पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
 
इस्लाम नगर स्थित ईदगाह पर कारी फारूख ने नमाज अदा कराई। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मानवता की भलाई के लिए कार्य करना ही सच्चे मुसलमान की पहचान है। राष्ट्र निर्माण में युवाओं को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्र विरोधी और मौकापरस्त ताकतों के खिलाफ एकजुट होने का भी आह्वान किया। शहर के कैला भट्ठा, इस्लाम नगर, सराय डासना, प्रताप विहार, भाटिया मोड, चमन कालोनी, हिंडन विहार आदि स्थानों पर ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। इस्लाम नगर स्थित ईदगाह में सुबह 9.15 अदा की गई नमाज में सैकड़ों रोजेदारों ने भाग लिया।
 
इसी प्रकार अमन कालोनी, चमन कालोनी, भाटिया मोड आदि मस्जिदों में भी रोजेदारों की खासी भीड़ रही। डीएम विमल कुमार शर्मा, एसपी सिटी सलमान के साथ ही मेयर अशु वर्मा, शहर विधायक सुरेश बंसल, पूर्व विधायक सुरेंद्र मुन्नी, पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव समेत विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने भी रोजेदारों से गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा के मद्देनजर यहां पुलिस-पीएसी बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।

ईद की नमाज के दौरान डायवर्ट रहा रूट
गाजियाबाद। ईद की नमाज अदा करने के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट किया तो इससे कई जगह पर जाम की स्थिति बन गई। सिहानी चुंगी, लालकुआं, भाटिया मोड और हापुड़ तिराहे पर वाहनाें का दबाव बढ़ गया।

एनएच-58 और भटिया मोड़ पर नमाज के दौरान एकल मार्ग से ही वाहनों को निकाला गया। टीआई अनिल कुमार ने बताया कि नमाज अदा करने के दौरान दिल्ली पब्लिक स्कूल से सिहानी चुंगी पुलिस चौकी तक वाहनों के  आवागमन के लिए एकल मार्ग रहा।

भाटिया मोड़ पर 500 मीटर तक लालकुआं से मोहननगर जाने वाले वाहनों को एकल मार्ग से गुजारा गया। इसके अलावा लालकुआं से आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर विवेकानंद फ्लाईओवर के रास्ते निकाला गया।

मोहननगर की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को चौधरी मोड़ से पुराना बस अड्डा के रास्ते होकर निकाल गया। मेरठ तिराहे से घंटाघर की ओर जाने वाले वाहनों को हापुड़ तिराहे से डायवर्ट कर कालका गढ़ी, होली चाइल्ड चौराहे से भेजा गया।

नमाज के दौरान ड्रोन से की गई निगरानी
एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि जिले में दो दर्जन से ज्यादा इलाकों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया था। इनमें शामिल कैला भट्टा, शहीद नगर, चमन कालोनी, दिल्ली गेट, मिर्जापुर, पसौंडा जैसे इलाकों में पुलिस ड्रोन कैमरों की सहायता से नजर रखी गई। इसके अलावा प्रत्येक ईदगाह पर भारी बल तैनात रहा। प्रत्येक जोन में एडिशनल एसपी व सभी सीओ रैंक के अधिकारी मौजूद रहे।

इस ईद भी सलमान खान की फिल्म रही हाउसफुल
ईद पर मॉल मल्टीप्लेक्स में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। इस ईद भी सलमाल खान की फिल्म ‘सुल्तान’ के सभी शो हाउसफुल रहे। चौधरी मोड़, आरडीसी के मॉल में फिल्म देखने वालों की भारी भीड़ रही। गौड़ मॉल के सिक्योरिटी मैनेजर राहुल चौधरी ने बताया कि मल्टीप्लेक्स में 15 शो चल रहे, सभी हाउसफुल रहे। मॉल में सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता रही। इसी प्रकार चौधरी मोड स्थित ऑप्यूलेंट मॉल में सुल्तान के 16 शो चलाए गए। यहां भी सभी शो हाउसफुल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें