फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी

Mon, 16 May 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
एजुकेश्‍ान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हर बार की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा रहा। न केवल ओवर ऑल रिजल्ट में बल्कि मेरिट लिस्ट में भी छात्राएं आगे रहीं। हाई स्कूल में गाजियाबाद में हाई स्कूल और इंटर में पंजीकृत कुल 49941 में से 42542 विद्यार्थी पास हुए।
विज्ञापन


रिजल्ट आते ही लड़कियों ने स्कूलों में जमकर खुशियां मनाईं। जीजीआईसी, गुरुनानक  और एमबी गर्ल्स इंटर कालेजों में छात्राओं ने रिजल्ट घोषित होने के बाद अलग-अलग अंदाज में अपनी खुशियां बयां की।

गाजियाबाद की सभी गर्ल्स इंटर कालेजों का परिणाम लगभग शत प्रतिशत रहा। जीजीआईसी, सुशीला इंटर कालेज, कैलाशवती, कन्या वैदिक इंटर कालेज, एमबी गर्ल्स इंटर कालेज, जवाहर कन्या इंटर कालेज, गुरुनानक कन्या इंटर कालेज सभी का परिणाम बालक इंटर कालेजों से बेहतर रहा। यही नहीं एमबी गर्ल्स इंटर कालेज में कला वर्ग में भी छात्राओं ने अस्सी प्रतिशत अंक तक हासिल किए।
विज्ञापन


गाजियाबाद में हाई स्कूल और इंटर में पंजीकृत कुल 49941 में से 42542 विद्यार्थी पास हुए। वर्ष 2016 में गाजियाबाद इंटर में पंजीकृत 21636 विद्यार्थियों में से 19255 विद्यार्थी पास हुए जबकि 1344 फेल रहे। परीक्षा में बंक मारने वाले बच्चों की संख्या 1037 रही।

ऐसे ही हाई स्कूल में कुल पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या 28305 थी, जिसमें से 23287 बच्चे पास हुए जबकि ओवर ऑल फेल होने वाले बच्चों की संख्या महज 71 रही। हाई स्कूल में दो विषय में फेल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 3038 और एक विषय में 82 बच्चे फेल हुए।

विपिन ने इंटर और अंजू ने हाईस्कूल में किया गाजियाबाद टॉप

यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम रविवार को दोपहर एक बजे घोषित हो गया। आर्डिनेंस फैक्ट्री स्थित जीआईसी के इंटरमीडिएट के छात्र विपिन कुमार ने 90.20 प्रतिशत अंक हासिल कर गाजियाबाद में टॉप किया है। जबकि हाईस्कूल में लोनी बलराम नगर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अंजू ने 90.33 प्रतिशत अंक हासिल करके जिले में पहला स्थान पाया है। हाई स्कूल और इंटर में पंजीकृत कुल 49941 में से 42542 विद्यार्थी पास हुए।

इंटर में 93.54 प्रतिशत से गाजियाबाद ने यूपी में 17वां स्थान पाया। पिछले वर्ष के मुकाबले इंटर में जिला 14 पायदान नीचे खिसक आया है। इसी तरह 87.66 प्रतिशत से हाई स्कूल में प्रदेश में गाजियाबाद का 35वां स्थान रहा।

हाईस्कूल में भी पिछले वर्ष के मुकाबले गाजियाबाद चार पायदान नीचे लुढ़क गया है। इस बार बोर्ड परीक्षा में गाजियाबाद इंटर में पंजीकृत 21636 विद्यार्थियों में से 19255 विद्यार्थी पास हुए जबकि 1344 फेल रहे।

परीक्षा में बंक मारने वाले बच्चों की संख्या 1037 रही। इसी तरह हाईस्कूल में कुल पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या 28305 थी, जिनमें से 23287 बच्चे पास हुए। हाईस्कूल में दो विषय में फेल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 3038 और एक विषय में 82 बच्चे फेल हुए।

ये बच्चे कंपार्टमेंट व्यवस्था के तहत पेपर दे सकते हैं। ओवरऑल फेल होने वाले बच्चों की संख्या मात्र 71 रही।

आईपीएस अधिकारी बनना चाहती है हाई स्कूल टॉपर अंजू
 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बलराम नगर की छात्रा अंजू कुमारी ने हाईस्कूल परीक्षा में 90.33 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। बिना ट्यूशन के सात से आठ घंटे पढ़ाई कर अंजू ने यह मुकाम हासिल किया है।

अंजू आईपीएस अधिकारी बनकर देश की व्यवस्था में सुधार लाना चाहती। वह देश में लड़कियों के प्रति बढ़ते अपराध से नाराज है। अंजू के पिता अशोक झा, आर्य नगर कालोनी में इलेक्ट्रिशियन शॉप चलाते हैं। बेटी अंजू की सफलता पर उन्हें खुशी है।

उन्होंने कहा कि वे बेटी की पढ़ाई में कभी कोई लापरवाही नहीं बरतेंगे। अंजू के टॉप करने पर मां सुनीता, भाई संदीप झा और बहन नीतू कुमार ने खुशी में मिठाई बांटी। अंजू की क्लास टीचर बीना शर्मा ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी।  नगर पालिका चेयरमैन मनोज धामा ने फोन पर उन्हें बधाई दी।

आईएएस बनकर देख की सेवा करना चाहता है विपिन
कड़ी मेहनत और पक्के इरादों से आयुध निर्माणी राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र विपिन कुमार ने यूपी की इंटरमीडिएट की परीक्षा में गाजियाबाद टॉप किया। छात्र विपिन ने रोजाना करीब चौदह घंटे की नियमित पढ़ाई से 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विपिन ने बताया कि डीयू से बीएससी की पढ़ाई के बाद आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता है। जिला टॉपर को क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है। वह अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पिता और अच्छी पढ़ाई के लिए शिक्षकों को देते हैं।

चितौड़ा गांव में किसान विनोद कुमार परिवार सहित रहते हैं। परिवार में पत्नी कमलेश देवी, बेटा पवन, पुत्रवधू पूर्णिमा और छोटा बेटा विपिन कुमार है। गांव में छह बीघा खेती है। खेती कर परिवार की गुजर बसर रहे हैं।

इंटरमीडिएट में विपिन के जिला टॉप होने की खबर गांव में फैलते ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। रालोद नेता अमरजीत सिंह बिड्डी, भूपेंद्र सिंह आदि ने छात्र के घर पहुंचकर बधाई दी।

बेटे की पढ़ाई के लिए पिता ने लिया लोन
जिला टॉपर विपिन कुमार के पिता विनोद कुमार ने बताया कि बेटे की पढ़ाई के लिए एक लाख रुपये का लोन लिया है। परिवार आर्थिक कमी से जूझ रहा है, पैसा न होने के कारण बेटे का ट्यूशन नहीं लगवा सके।

स्कूल टॉप की बात सोची थी
जिला टॉपर विपिन कुमार का कहना है कि मन में नहीं सोचा था कि जिला टॉप करूंगा। स्कूल टॉप करने की उम्मीद की थी। जिला टॉपर बनने के बाद खुशी का ठिकाना नहीं है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें