फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चोरों ने शटर काटकर नकदी और मोबाइल फोन चुराए

विज्ञापन
नया रेलवे स्टेशन फाटक पर रेल की टक्कर से घायल । स्रोत: वीडियोग्रौब
विज्ञापन
मसूरी। डासना की हिना काॅलोनी में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने मोबाइल फोन की दुकान का शटर काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गल्ले में रखी नकदी सहित कई लाख रुपये के कीमती स्मार्टफोन चोरी कर लिए। पीड़ित ने वेव सिटी थाने में चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सिहानी गेट क्षेत्र के लोहिया नगर में रहने वाले राहुल वर्मा के मुताबिक डासना में काठ की पुलिया के नजदीक उनकी यूनिक मोबाइल फोन के नाम से दुकान है। 26 मार्च की रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। 27 मार्च को दुकान पर काम करने वाले जुनैद निवासी रफीकाबाद पहुंचा तो शटर के ताले और गेट के शीशे टूटे देखे। चोरों ने गल्ले में रखे 5500 रुपये के साथ-साथ करीब पांच लाख रुपये की कीमत के मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि दुकान मालिक ने तहरीर दी है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन

नया रेलवे स्टेशन फाटक पर रेल की टक्कर से घायल । स्रोत: वीडियोग्रौब

नया रेलवे स्टेशन फाटक पर रेल की टक्कर से घायल । स्रोत: वीडियोग्रौब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें