फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हिंडन एयरपोर्ट पर होंगे दो डिपार्चर गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट टर्मिनल को नौ मीटर आगे बढ़ाने का काम तेजी हो गया है। टर्मिनल के आगे बढ़ते ही यात्रियों के लिए डिपार्चर गेट एक से दो किए जाएंगे। इससे बाहर निकलने वाले यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी। वर्तमान में निर्माण के दौरान पहले डिपार्चर गेट को बंद किया गया है जबकि वैकल्पिक डिपार्चर गेट को खोला गया है। काम पूरा होने पर दोनों ही डिपार्चर गेट को व्यवस्थित किया जाएगा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि उड़ान योजना के तहत हिंडन पर एक बार फिर से फ्लाइट की संख्या में इजाफा होने लगा है। आने वाले दिनों में यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य चल रहा है। वहां पर दो लगेज डिटेक्टर मशीन लगवाई गई हैं जबकि यात्रियों के लिए चेक इन काउंटर को 9 से बढ़ाकर 12 कर दिया गया है। गर्मी में यात्रियों को राहत देने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने यहां आधुनिक एसी (वीआरफ) शुरू किया गया है। टर्मिनल के अंदर पांच बड़े-बड़े वीआरएफ लगाए गए हैं। एयरपोर्ट के अंदर खाने से लेकर कपड़े तक की हो खरीदारी हो सकेगी। टर्मिनल में नए आउटलेट खोलने की भी तैयारी है। जहां कपड़ों, पेय पदार्थ और अन्य प्रकार के वस्तुओं की खरीद यात्री अपनी सुविधा अनुसार कर सकते हैं। वर्तमान में टर्मिनल के अंदर पहले से एक कैफेटेरिया है।
एयरपोर्ट पर बेहतर सुविधाएं देने की ओर काम कर रहे हैं। टर्मिनल को आगे बढ़ाने समेत अन्य सुविधाओं में भी इजाफा जारी है। हिंडन एयरपोर्ट पर जल्द ही यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। डाॅ. चिलका महेश, निदेशक, हिंडन एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें