फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चरवाहों की भेड़ों से दिल्ली-मेरठ मार्ग पर तीन घंटे तक तक रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। राजस्थानी चरवाहे बड़ी संख्या में अपनी भेड़ों को लेकर गाजियाबाद की तरफ जा रहे थे। सड़क पर पांच सौ से अधिक भेड़ आने से दिल्ली-मेरठ मार्ग पर तीन घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


सर्दी में राजस्थानी चरवाहे चारे की तलाश में बड़ी संख्या में भेड़ों को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरफ आ जाते हैं। रविवार सुबह करीब 10 बजे रावली मार्ग से होते हुए पांच सौ से अधिक भेड़ दिल्ली मेरठ मार्ग पर आ गईं। बड़ी संख्या में भेड़ सड़क पर आने से दिल्ली मेरठ मार्ग पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। कुछ ही देर में वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। दस बजे से दोपहर करीब डेढ़ बजे तक कभी भेड़ सड़क पर तो कभी किनारे पर चलती रहीं।
आगे आगे भेड़ चल रही थीं, उनके पीछे से धीमी गति से वाहन चल रहे थे, इसके कारण करीब दो किमी लंबे जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण गाजियाबाद की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और चरवाहों से भेड़ों को सड़क किनारे कराया, इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि राजस्थानी चरवाहों की एक साथ अधिक भेड़ों के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बनी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें