फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संपूर्ण समाधान दिवस में ज्ञापन देने को लेकर अधिवक्ताओं और किसानों में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। तहसील मुख्यालय सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एडीएम वित्त सौरभ भट्ट और उपजिलाधिकारी अजीत सिंह व प्रशिक्षु आईएएस अयान जैन और एसीपी मोदीनगर ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। ऊर्जा निगम और लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी व अधिकारी समाधान दिवस में अनुपस्थित मिले। उपजिलाधिकारी ने समाधान से अनुपस्थित विभागों पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा ।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर समाधान दिवस में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब ज्ञापन देने को लेकर अधिवक्ताओं और किसान आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में धक्का मुक्की और नोकझोंक हो गई। समाधान दिवस का माहौल देख एक महिला फरियादी ने अपने बच्चे को अधिकारियों के सामने पटल पर बैठाकर विरोध जताया। उपजिलाधिकारी ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। हंगामा देख कई फरियादी बिना शिकायत करे ही वहां से लौट गए। उधर निबंधक कार्यालय में स्टांप चोरी की शिकायत की सबसे ज्यादा गूंज रही। एडीएम सौरभ भट्ट ने मामले की जांच शुरू की और मौका मुआवना किया। एडीएम एफ ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। तहसीलदार रजत कुमार ने बताया कि समाधान दिवस में कुल 124 शिकायतें आई,जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें